रामनगर: धनगढ़ी पुल निर्माण को लेकर दिया लोगों ने धरना
रामनगर, अमृत विचार। धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति द्वारा धनगढ़ी पल बनाए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। राजेन्द्र नेगी की अध्यक्षता में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि धनगढ़ी पर बन रहे पुल के निर्माण पर सरकार द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। पुल न बनने से कई लोग बरसात के दिनों में कालकलवित हुए तो कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हुए है।
धरना स्थल पर पहुंचे एनएच के एई कपिल कुमार ने कहा कि 7 नवम्बर को टेंडर खोले जायेंगे और 18 महीने में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि यदि पुल का निर्माण 25 जनवरी से नही किया गया तो 26 जनवरी से पुनः आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
कार्यक्रम में सुनील टम्टा अध्यक्ष समिति, चंद्र सिंह रावत महासचिव, इन्द्र नेगी उपाध्यक्ष, आनन्द रमोला कोषाध्यक्ष, सचिव संचालन विजय उनिया एवं भूपाल सिंह रावत ने किया। इस दौरान राजू चौधरी ,मदन सिंह , चंदन बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी बिरोखाल, पूर्व विधायक द्वारहाट पुष्पेश त्रिपाठी,प्रभात ध्यानी राज्य आंदोलन, ब्लॉक प्रभारी समिति राकेश बिष्ट स्याल्दे,सूरज सिंह रावत बिरोखाल, प्रकाश उपाध्याय चौखुटिया,नारायण सिंह,मनीष सुंदरियाल, शयम सिंह,एडवोकेट भोले शंकर, उक्रांद से प्रदेश महासचिव बोडाई, आनन्द नेगी ,भगवान सिंह मौजूद रहे।
