खटीमा: जबरन खेत जोतने और युवक को हैरो के नीचे डालने का प्रयास !

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। मझोला निवासी प्रेम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर सौंप कर सीमावर्ती गांव उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों पर जबरन उसके खेत पर जुताई करने और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर की हैरो के नीचे डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
 
पुलिस को सौंप तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि यूपी के पास के गांव के कुछ लोग चार अप्रैल को उसके पुत्र की दुकान में आकर धमकी दे गए कि जमीन तो वही जोतेंगे। पीड़ित ने कहा है कि रविवार सुबह 11 बजे यह लोग ट्रैक्टर लेकर उसके खेत पर पहुंच गए और खेत जोतना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर उन्होंने प्रार्थी के पुत्र को ट्रैक्टर की हैरो के नीचे डालकर काटने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य लोगों के आ जाने से वह धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने कहा कि इस भूखंड का विवाद खटीमा न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार