देहरादून: 35 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलनरत शिक्षकों ने निदेशालय में तालाबंदी शुरू की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार अपनी 35 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने निदेशालय में तालाबंदी शुरू कर दी है। शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि उन्हें सरकार की किसी कार्रवाई का डर नहीं है। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान का स्पष्ट रूप से कहना है कि एक भी शिक्षक पर कार्रवाई हुई तो राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। 

संगठन के प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद्र पैन्युली का कहना है कि चार अगस्त को विभाग के साथ जो समझौता हुआ था। उसके मुताबिक एक भी शासनादेश नहीं हुआ है। शिक्षक अब तक शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन करते आए हैं। यदि विभाग ने किसी शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई की तो शिक्षक उग्र आंदोलन करेंगे। 

उधर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि विभाग शिक्षकों की मांगों के प्रति गंभीर है, उनकी पदोन्नति का मामला कोर्ट में है। पदोन्नति से रोक हटे इसके लिए शासन की ओर से ट्रिब्यूनल में शपथपत्र दाखिल किया जा रहा है। सहायक अध्यापक एलटी के अंतरमंडलीय तबादलों के मामले में कार्मिक विभाग से रोक है। जल्द ही विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में बैठक कर इस मसले को सुलझा लिया जाएगा।

संबंधित समाचार