रामपुर: दहेज में कार नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया, पति सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
जांच शुरू, शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा का मामला
रामपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लागते हुए पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर ली है। पांच लाख और कार नहीं मिलने पर मारने का आरोप है।
ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव परौता निवासी मलखान सिंह ने पुलिस से की शिकायत में बताया, उन्होंने 14 जून 2020 को अपेनी बेटी नेहा (24) की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी करतार सिंह के साथ की थी। हैसियत के हिसाब से बेटी को काफी दहेज भी दिया था, लेकिन नेहा के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुराली उससे दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे।
आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण ससुराल वालों ने सोमवार को हत्या करके उसका शव फांसी पर लटका दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लागते हुए पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति करतार सिंह, ससुर विजयपाल, सास सत्यवती एवं बहनोई भोले समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: शहर विधायक की अनोखी पहल, दीपावली पर 10 लाख दियों से जगमग होगा रामपुर
