US: अमेरिकी जिम में भारतीय छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य में स्थित एक फिटनेस सेंटर में 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। जिस विश्वविद्यालय में छात्र पढ़ाई कर रहा था, उसने यह जानकारी दी। वलपरासियो विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान के छात्र वरुण पर 29 अक्टूबर को एक जिम में हमलावर जॉर्डन एंड्राड ने चाकू से हमला किया था, जिसमें छात्र के सिर में चोट आई थी।

अधिकारी हमले की वजह का पता लगा रहे हैं। शिकागो के समीप वलपरासियो विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, ''हम भारी हृदय से वरुण राज पुछा के निधन की जानकारी साझा कर रहे हैं। हमारे विश्वविद्यालय ने अपने एक बच्चे को खो दिया। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं वरुण के परिवार और उसके दोस्तों के साथ हैं।'' 

घटना के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसपर धारदार हथियार से हमला करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। विश्वविद्यालय ने बताया, ''विश्वविद्यालय लगातार वरुण के परिवार के संपर्क में है और जहां तक संभव होगा हम सहायता और समर्थन जारी रखेंगे ताकि परिजन इस अत्यंत मुश्किल समय में आगे बढ़ सकें।'' विश्वविद्यालय परिसर में 16 नवंबर को वरुण के लिए स्मृति सभा के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। 

ये भी पढ़ें:- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने इजराइल से नागरिकों की रक्षा की अपील के साथ गाजा सहायता सम्मेलन का किया उद्घाटन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात