प्रयागराज: अतीक के करीबियों को किया गया चिन्हित, पीडीए का चला बुलडोजर
प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया। जिसका सबसे ज्यादा असर पुरामुफ्ती, बमरौली, गौसपुर कटौला में देखने को मिला। इसी कड़ी टॉप गुरुवार को पीडीए की टीम फाफामऊ मे कार्रवाई की। दोपहर में पीडीए का बुलडोज़र गोहरी रोड फाफामऊ पहुंचा।
जहां 10 बीघे ज़मीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग की बाउंड्री गिराई गई। पीडीए के अवर अभियंता केपी यादव के मुताबिक बिना पीडीए के ले-आउट पास कराए किसी ने भी प्लाटिंग की तो उस पर बुलडोज़र की कार्रवाई होगी ही साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पीडीए की अगली कार्रवाई एक बार फिर से गौसपुर कटौला की तरह होनी है। पीडीए के अफसरों ने कई अवैध प्लाटिंग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया है। खासकर पीडीए की नज़र उन लोगो पर टेढ़ी है, जो किसानों से ज़मीन सस्ते में लिखवा कर बड़े पैमाने पर प्लाटिंग कर बेच रहे हैं। जिसमे अतीक के कई करीबी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: शुआट्स के पूर्व निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल, प्रो.अजय लॉरेंस समेत तीन प्रोफेसरों की अग्रिम जमानत अर्जी हुई खारिज
