बरेलीः एक लाख रुपये से ज्यादा की खानपान सामग्री नष्ट और जब्त, एफएसडीए ने अभियान चलाकर लिए 16 नमूने
बरेली, अमृत विचार: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को 16 नमूने जांच के लिए एकत्र किए। वहीं 658 किलो/लीटर खानपान की सामग्री जब्त और नष्ट की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 103340 रुपये है।
ये भी पढ़ें - बरेलीः धनतेरस आज, खरीदारी के लिए दोपहर 12: 36 बजे से शुभ लग्न, इस दिन धन्वंतरी, देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विधान
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को टीमों ने सैदपुर में मुश्ताक के कारखाने से सोनपापडी का एक नमूना लिया और 70 किलो खराब मिठाई अनुमानित कीमत लगभग 12600 रुपये जब्त कर नष्ट कराई।
गुर्जर डेयरी मीरगंज से खोया और पनीर का एक-एक नमूना, राज स्वीट्स, लालकुआं की निर्माण इकाई से खोया एवं छेना टोस्ट का एक-एक नमूना लिया और 30 किग्रा छेना अनुमानित कीमत लगभग 10500 को जब्त कर नष्ट कराया गया। कमल किराना स्टोर लाल कुआं थाना शाही से सरसों के तेल का एक नमूना लिया और 298 किग्रा सरसों का तेल, अनुमानित कीमत करीब 38740 जब्त कर सीज किया गया।
भूपेन्द्र आटा और ऑयल चक्की आलोक नगर से सरसों के तेल का एक नमूना और 235 किग्रा सरसों का तेल अनुमानित कीमत लगभग 35250 रुपये जब्त कर सीज किया गया। अनिल किराना स्टोर सीबीगंज से बेसन का एक नमूना, सुधा स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी मोहनपुर नकटिया से बंगाली छेना एवं दूध की लौज का एक-एक नमूना और 25 किलो खराब मिठाई अनुमानित कीमत करीब 6250 रुपये जब्त कर नष्ट कराई।
अग्रवाल स्टोर्स जनकपुरी से कच्ची घानी सरसों का तेल का एक नमूना, राज ड्राई फ्रूट्स जनकपुरी से बादाम गिरी और ब्लैक रेसिन का एक-एक नमूना, शिव स्वीट्स हाउस, नवाबगंज से सोनपापड़ी का एक नमूना, जेड बी किराना स्टोर नवाबगंज से सरसों के तेल का एक नमूना, बालाजी किराना बरखन नवाबगंज से बेसन का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया।
ये भी पढ़ें - बरेलीः राशन की कालाबाजारी करने वाले विक्रेता पर रिपोर्ट दर्ज
