बरेली: नाले में मिला कारपेंटर का शव, परिवार में मचा कोहराम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला कारपेंटर का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बालाजी मंदिर के पास रहने वाले 30 वर्षीय गंगाराम कारपेंटर का काम करते थे। आज सुबह करीब 6:00 बजे घर से निकले 6:30 बजे के समय उनके परिवार वालों के पास पुलिस का फोन आया कि गंगा राम की सुभाष नगर स्थित नाले में डेड बॉडी मिली है। गंगाराम की नाले में डूब कर मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब गंगाराम के शव को देखा तो कोहराम मच गया। 

संबंधित समाचार