कासगंज: सोरों पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दो वांछित, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए अवैध असलाह और बाइक
सोरोंजी, अमृत विचार। सोरों कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लने से एक बदमाश घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, बाइक व नगदी बरामद हुई है।
गुरुवार रात को सोरों कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि करुआवारा रोड पर दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से गुजर रहे है। इंस्पेक्टर क्राइम सत्यप्रकाश ने पुलिस बल के साथ करुआवारा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर शुरू कर दी। तभी एक बाइक आती दिखाई। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को बाइक रोकने का इशारा किया तो बाइक चालक ने बाइक को विपरीत दिशा में मोड़कर भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उन्हें ललकारा तो आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
आत्म रक्षा के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से एक आरोपी को गोली जा लगी। जिससे वह घायल हो कर गिर पड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के हिरासत में ले लिया। प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना सलीम कुरैशी निवासी छप्पर वाली गली बड्डू नगर व दूसरे ने नदीम कुरैशी बताया है। दोनों आरोपी सगे भाई है।
आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व बाइक व छह हजार रूपये की नगदी बरामद हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसका उपचार कराया ज रहा है। जबकि नदीम को जेल भेजा है।
मुठभेड़ की खबर पर पहुंचे अधिकारी
सोरों कोतवाली पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़ की जानकारी आला अधिकारियों को मिली तो एएसपी जितेंद्र दुबे व सीओ सदर अजीत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
ये भी पढे़ं- कासगंज: अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
