असम तृणमूल कांग्रेस के मीडिया प्रमुख दिलीप शर्मा होंगे भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम तृणमूल कांग्रेस के मीडिया प्रमुख दिलीप कुमार शर्मा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। शर्मा ने आज सुबह मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी और इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के असम प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को अपना इस्तीफा भेज दिया।

उन्होंने कहा “आज मैंने असम तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।” उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का मन बनाया है तथा श्री बोरा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें - देशभर में अब जन-केंद्रित शासन के युग को वापस लाने का समय आ गया है: राहुल गांधी

 

संबंधित समाचार