काशीपुर: छेड़छाड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का युवक पर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप बताया कि उसका एक वाद काशीपुर न्यायालय में लंबित है। जिसकी 21 अगस्त 2023 को न्यायालय में तारीख थी। कोर्ट से निकलने के बाद मोहित नाम का एक व्यक्ति उसका पीछा करने लगा। नजरअंदाज करने के  बावजूद उसने पीछा करना बंद नहीं किया।

उसके केस की एक अन्य तारीख  02 सितंबर 2023 को काशीपुर कोर्ट में थी। जब वह जसपुर से आ रही थी, तो लगभग 11:30 बजे महाराणा प्रताप चौक पुल के नीचे, बैंक के सामने जबरन बात करने का प्रयास व अश्लील गन्दी गन्दी बातें करने लगा। उसने कहा कि तुम्हारा मुकदमा कोर्ट में चल रहा है।

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर आरोपी उसे जबरन डरा-धमकाकर पुल के नीचे ले गया। साथ ही छेड़छाड़ भी करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपना नाम मोहित शर्मा बताकर उसके मोबाइल पर फोन भी किया।

आरोप है कि आरोपी उसके मोबाइल पर बार-बार कॉल कर और उससे मिलने के लिए दबाव भी बनाने लगा। साथ ही उसकी बातें नहीं मानने पर आरोपी जान से मारने व मोबाइल नंबर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 

संबंधित समाचार