हल्द्वानी: महिला का पर्स लूटकर भागे स्कूटी सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्कूटी सवार लुटेरे महिला का पर्स लूटकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। 

आजादनगर बनभूलपुरा निवासी हिना कुरैशी ने बताया कि बीती 9 नवंबर की सुबह वह घर से दुर्गा सिटी सेंटर के लिए निकली थीं। वह अभी एचपी पेट्रोप पंप के पास पहुंची थी कि तभी पीछे से आए स्कूटी सवार युवकों में से एक ने उनका पर्स लूट लिया और फरार हो गए।

हिना ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, स्कूटी सवार नजर से ओझल हो चुके थे। हिना ने पुलिस को बताया कि जिस सफेद रंग की स्कूटी पर लुटेरे सवार थे, उसका नंबर 1288 था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

संबंधित समाचार