रुद्रपुर: ससुरालियों पर कार और दो लाख नहीं देने पर देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना पंतनगर की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर कार और दो लाख की नकदी नहीं देने पर शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप था कि पति बेल्ट से मारता था और मायके आने पर फोन पर ही तलाक देने की धमकी देना लगा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पंत विहार कॉलोनी जवाहर नगर गोलगेट थाना पंतनगर की रहने वाली रूपा ने बताया कि 24 फरवरी 2011 को उसकी शादी शोभित निवासी कान्हापुर गली नंबर 5 थाना रुड़की हरिद्वार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी और मायके वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से काफी दान स्वरूप उपहार भी दिए।

आरोप था कि शादी के कुछ माह बाद ही पति शोभित, सास-सुनीता देवी, ससुर सत्यपाल सिंह, देवर मोहित ने कम दहेज लाने का ताना मारना शुरू कर दिया और कार व दो लाख की नगदी लाने का दबाव बनाने लगे, जबकि कई बार दाम्पत्य जीवन को सुधारने का मायके वालों ने प्रयास भी किया। मगर ससुरालियों की प्रताड़ना कम नहीं हुई।

ससुरालियों के भड़काने पर पति बेल्ट से मारपीट कर शारीरिक यातनाएं देना लगा और ताने सुन-सुनकर वह मानसिक अवसाद से गुजरने लगी। बताया कि 24 अक्टूबर 2022 को देवर मोहित और 14 जनवरी 2023 को ससुर का देहांत हो गया। इसके बाद सास और पति ने प्रताड़ना की सारी हदे पार करने शुरू कर दी और दोनों मौतों का जिम्मेदार ठहराने लगा। आरोप था कि 30 मई 2023 को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और वह मायके आकर रहने लगी। आरोप था कि मायके आने के बाद भी पति फोन कर तलाक देने का दबाव बनाने लगा।

कई बार बिरादरी की पंचायत में समझाने का प्रयास किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार यातनाएं झेलने के बाद पीड़िता ने पंतनगर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात