भोजपुरी संगीतकार मधुकर आनंद ने ‘फॉक्स कोन म्यूजिक’ कंपनी का किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना/मुंबई। कोरोना काल में मनोरंजन और संगीत के साधन डिजिटल हो गए हैं। इसी के मद्देनजर निर्माता हरि त्रिपाठी की भोजपुरी म्यूजिक कम्पनी ‘फॉक्स कोन म्यूजिक’ कार्यालय का उद्घाटन भोजपुरी सिनेमा के चर्चित संगीतकार मधुकर आनंद ने किया। इस मौके पर मधुकर आनंद के अलावा मोहन राठौड़, प्रियंका सिंह, संतोष पुरी, राधा मौर्या, अमित आर …

पटना/मुंबई। कोरोना काल में मनोरंजन और संगीत के साधन डिजिटल हो गए हैं। इसी के मद्देनजर निर्माता हरि त्रिपाठी की भोजपुरी म्यूजिक कम्पनी ‘फॉक्स कोन म्यूजिक’ कार्यालय का उद्घाटन भोजपुरी सिनेमा के चर्चित संगीतकार मधुकर आनंद ने किया। इस मौके पर मधुकर आनंद के अलावा मोहन राठौड़, प्रियंका सिंह, संतोष पुरी, राधा मौर्या, अमित आर यादव, राज गाजीपुरी, हैप्पी राय, काया शर्मा, रकी राजा,रितेश राजा और विक्की यादव जैसे कई मेहमान मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि फक्स कोन मीडिया नेटवर्क के बैनर तले फॉक्स कोन म्यूजिक कम्पनी का रविवार की शाम उद्घाटन किया गया। इसका शानदार दफ्तर मुंबई के अंधेरी में स्थित है।

फॉक्स कोन म्यूजिक कम्पनी के प्रमुख हरि त्रिपाठी ने बताया, “मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि बहुत दिनों के मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट फॉक्स कोन म्यूजिक कंपनी का उद्घाटन हो गया है। इस कंपनी को जिस तरह ढ़ेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला, मैं उससे बेहद उत्साहित हूं। उम्मीद करता हूं कि यह भोजपुरी म्यूजिक कम्पनी बहुत जल्द इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल होगी।”

उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा और भोजपुरी गीत संगीत को भोजपुरिया श्रोताओं और दर्शकों तक पहुंचाने का काम हम इस कंपनी के जरिए करेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात