बरेली: बारहवीं के छात्र का पेड़ से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
DEMO IMAGE
बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव परेबा मोहम्मद अली गांव में 12वीं के छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह दिवाली की शाम को घर से गायब हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसान रघुवीर सिंह गंगवार का इकलौता पुत्र प्रशांत गंगवार (18) गांव मियापुर स्थित पटेल इंटर काॅलेज में इंटर का छात्र था। रघुवीर सिंह के मुताबिक बेटा रविवार शाम साढ़े पांच घर से गांव में घूमने गया था। दिवाली की पूजा के समय तक नहीं लौटा तो गांव में खोजबीन की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला।
सोमवार को गांव का अमित कुमार गन्ना छीलने खेत में गया तो उसने प्रशांत के शव को गोरा नदी के किनारे पेड़ पर लटकता देखा। उसकी सूचना पर परिवार वाले मौके पर रोते -बिलखते पहुंच गए। चौकी इंचार्ज धौराटांडा संजीव यादव, प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: आईजी के आदेश पर एसपी सिटी की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट, भुता पुलिस ने हटा दीं गंभीर धाराएं...जानिए मामला
