बरेली: रंगदारी न देने पर मेडिकल संचालक पर किया पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रंगदारी न देने पर दबंग ने मेडिकल संचालक पर पथराव कर दिया, जिससे वह बाल- बाल बच गए। हालांकि, दुकान में रखी मेज का शीशा टूट गया। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एजाज नगर गौटिया निवासी इस्लाम नबी ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। कादरी मस्जिद के पास उनका मेडिकल स्टोर है। चकमहमूद का आरिफ गद्दी आए दिन मारपीट कर रंगदारी मांगता है। न देने पर अवैध हथियार लेकर धमकाता है।

आरोपी कई बार मेडिकल बंद करा चुका है। 10 नवंबर को आरोपी ने रंगदारी मांगी। न देने पर गाली गलौज कर तोड़फोड़ की। 13 नवंबर को भी आरोपी दुकान पर आया और मारपीट कर पथराव करने लगा।

ये भी पढे़ं- बरेली: शहर से लेकर देहात तक धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

संबंधित समाचार