Kanpur: पटाखों ने घोला हवा में जहर… जानलेवा हुआ वायु प्रदूषण, शहर पर छाई धुंध की चादर, AQI है ये

कानपुर में वायु प्रदूषण के जानलेवा होने से धुंध की चादर छाई।

Kanpur: पटाखों ने घोला हवा में जहर… जानलेवा हुआ वायु प्रदूषण, शहर पर छाई धुंध की चादर, AQI है ये

कानपुर में वायु प्रदूषण के जानलेवा होने से धुंध की चादर छाई। एक्यूआई 300 पहुंचा। नेहरू नगर व कल्याणपुर में हालात ज्यादा खराब है।

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली के बाद शहर की हवा और खराब हो गई है। मंगलवार को कल्याणपुर, पनकी, आईआईटी के आसपास और नेहरू नगर क्षेत्र में सर्वाधिक वायु प्रदूषण दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 तक पहुंच गया, जो चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है। वायु प्रदूषण बढ़ने से दिन में ही धुंध छा गई। सूरज की रोशनी मद्धम हो गई। इससे सांस, अस्थमा और हार्ट के रोगियों के लिए मुश्किल पैदा हो गई है। 

दीपावली के दिन शहर के एक्यूआई में सुधार देखा गया था। लेकिन आतिशबाजी के कारण धुएं और गैस की चादर आसमान पर छा गई।  बदली ने समस्या और बढ़ा दी। यूपीपीसीबी के नेहरू नगर स्टेशन में 233 एक्यूआई दर्ज किया गया।

एनएसआई कल्याणपुर का आंकड़ा 145 और एफटीआई का सूचकांक 178 रहा। लेकिन आईआईटी स्टेशन का आंकड़ा ही नहीं दिखा गया। एक्यूआई.इन वेबसाइट ने आईआईटी का एक्यूआई 338, एनएसआई कल्याणपुर का 337 और नेहरू नगर का आंकड़ा 200 से ऊपर दर्शाया। वेबसाइट के अनुसार पनकी, गुरुदेव पैलेस और केशवपुरम का एक्यूआई भी 300 के ऊपर दर्ज किया गया। 

हवा चलने से काबू में आ सकते हालात

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस वजह से प्रदूषण की स्थिति खराब हो सकती है। हालांकि सुबह-शाम कल से हवा चलने पर थोड़ा सुधार हो सकता है।

स्थान                                   एक्यूआई

एफटीआई किदवई नगर         -178
एनएसआई कल्याणपुर         -145
नेहरू नगर                         - 233

आईआईटी कानपुर             -338
एनएसआई कल्याणपुर         -337
नेहरू नगर                          -200

ये भी पढ़ें- Interview: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से अमृत विचार ने की बातचीत, बोले- डिजिटल होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र