बरेली: ट्रेनों में जहरखुरानी पर रोक के लिए जीआरपी सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छठ पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। दिल्ली और पंजाब में रहने वाले लोग अपने घर में पर्व मनाने जा रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी सतर्कता बरत रही है। खास तौर से जहरखुरानों पर खासी नजर है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को जहरखुरानी की घटनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों को बता रहे हैं कि वह ट्रेन में किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ खाने-पीने की वस्तुएं साझा नहीं करें। बरेली जंक्शन से एस्कॉर्ट वाली सभी ट्रेनों के अंदर जीआरपी का स्टाफ तैनात किया गया है।

बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से बरेली जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सर्क्युलेटिंग एरिया, आरक्षण कार्यालय, वेटिंग हॉल, पार्सल कार्यालय ट्रेनों आदि को चेक किया गया। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव भी अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेनों में अपराध पर लगाम कसने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: चौबारी मेले को लेकर घाट पर तैयारियां शुरू, झूले और सर्कस के साथ लगने लगीं दुकानें

 

 

 

संबंधित समाचार