अल्मोड़ा: Captain Cool Dhoni ने गुड़ के साथ लिया चाय का आनंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा/हल्द्वानी, अमृत विचार। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने चचेरे भाई चंदन सिंह के घर में चाय पी। उन्होंने गुड़ के साथ चाय का आनंद लिया और परिवार का हाल-चाल जाना। चंदन ने धोनी और साक्षी की खूब आवभगत की। धोनी बरसों बाद गांव पहुंचकर काफी खुश दिखे।

परिजनों ने बताया कि धोनी बग्वाली भैयादूज मनाने अपने गांव पहुंचे थे। अपराह्न 1:30 बजे वह यहां से चले गए। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि धोनी करीब 20 साल पहले 2003 में भी अपने गांव आए थे। परिजनों ने बताया कि उनको धोनी के आगे के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं है। 

फोटो खिंचवाने के लिए मची होड़
महिलाओं और बच्चों में धोनी और साक्षी के साथ फोटो खिंचवाने, सेल्फी लेने के लिए होड़ सी मच गई। महिलाओं ने साक्षी के साथ अलग से भी फोटो खिंचवाए तो युवाओं ने धोनी के साथ सेल्फी ली। सभी परिजनों और गांव के लोगों ने धोनी के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए। 

20 साल बाद पहुंचे पैतृक गांव
इससे पहले 12 मई 2003 को माही परिवार के साथ गांव पहुंचे थे। उस समय उनका भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्शन नहीं हुआ था। धोनी अपने जनेऊ के लिए मां देवकी धोनी और पिता पान सिंह धोनी के साथ गांव आए थे।

संबंधित समाचार