बरेली: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पूरब पर 19 नवंबर को निकलेगा महान नगर कीर्तन
बरेली, अमृत विचार। हर साल की तरह इस साल भी शहर में धूमधाम से सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाश पूरब धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस बारे में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाष नगर के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर रविवार को गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पूरब के उपलक्ष्य में महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाष नगर से निकाला जाएगा, बता दें कुतुबखाना पुल के बनने के कारण इसबार रूट को बदला गया है।
नगर कीर्तन का आरम्भता सुबह 10 बजे साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की अगुवाई में होगी, जो की कचहरी , चौकी चौराहा, संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली कॉलेज गेट, नगर निगम, से पटेल चौक, हिन्द टॉकीज होते हुए चौकी चौराहे गुरूद्वारे में शाम 8 बजे समाप्त होगा।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, महासचिव परदमन सिंह, संरक्षक, सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह, हरभजन सिंह मोंगा, हरप्रीत सिंह गोलू, मिंटू चावल, साहिब सिंह, मिक्की जोहार, रवि अरोरा, भूपिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: पांच साल के बच्चे भी मिर्गी रोग की चपेट में आ रहे
