लखनऊ नगर निगम कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार ये कर्मचारी निगम के जोन -2 में कार्यरत है। मिली जानकारी के अनुसार एक पीड़ित ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में कर्मचारी द्वारा बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को टीम ने पीड़ित को आठ हजार रुपये दिए जिसे उसने जैसे ही कर्मचारियों को दिया उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

राजधानी लखनऊ में एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम के एक टैक्स इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। टैक्स इंस्पेक्टर एक मामले में पीड़ित से लगातार पैसे की डिमांड कर रहा  था। ऐसे में पीड़ित ने परेशान होकर इस बात की शिकायत एंटी करप्शन में की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर सुबोध वर्मा को 8000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि टैक्स इंस्पेक्टर सुबोध वर्मा ने पीड़ित से 20000 रुपए की डिमांड की थी।

बता दें कि राजधानी लखनऊ के ऐशबाग स्थित नगर निगम जोन 2 कार्यालय से एंटी करप्शन टीम ने टैक्स इंस्पेक्टर सुबोध वर्मा को 8000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी सुबोध वर्मा जोन 2 में टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। वहीं एक मामले में सुबोध ने पीड़ित से 20000 रुपयों की डिमांड की थी। इसके बाद इस बात की शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से की थी। वहीं एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और शुक्रवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। 

बताया जा रहा है कि टैक्स इंस्पेक्टर की डिमांड पर पीड़ित रुपए लेकर कार्यालय पहुंचा। वहीं जैसे ही उसने टैक्स इंस्पेक्टर सुबोध वर्मा को 8000 रुपए दिए तभी एंटी करप्शन की टीम रंगे हाथ पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टैक्स इंस्पेक्टर सुबोध वर्मा को पकड़कर एंटी करप्शन की टीम अपने साथ ले गई।

ये भी पढ़ें -रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी,जल्द ही मिलेगी नये टर्मिनल की सौगात

संबंधित समाचार