देहरादून: बेटे ने की अपनी मां की हत्या, पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं पिता
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां डालनवाला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार हत्यारे युवक के पिता मुरादाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात है।
उनके पुत्र आदित्य (30) ने बलवीर रोड, भागरथी एन्क्लेव में उनके आवास पर उनकी पत्नी बबीता रानी (57) की सब्बल मारकर हत्या कर दी। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इस मामले में मलखान सिह द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घटना के संबंध में मलखान सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना में शामिल उनके पुत्र आदित्य को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, तथा मौके से घटना में प्रयुक्त सब्बल को कब्जे में लिया गया है। घटना के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
ये भी पढे़ं- सुरंग में फंसे श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए विभिन्न संगठनों ने की पूजा
