अल्मोड़ा: द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा नायक पान सिंह बिष्ट का निधन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। द्वाराहाट विधानसभा के ग्राम रावलसेरा के 101 वर्षीय पूर्व सैनिक नायक पान सिंह बिष्ट का रविवार की शाम निधन हो गया। बग्वालीपोखर के रावलसेरा में 20 नवंबर 1922 को उनका जन्म हुआ था। सोमवार को उनका जन्मदिन भी था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गए।

पान सिंह बिष्ट ने देश के लिए द्वितीय विश्वयुद्ध, चीन और फिर पाकिस्तान के साथ तीन-तीन लड़ाइयां लड़ी हैं। इन युद्धों में अपने पराक्रम का परिचय भी दिया। बिष्ट वर्ष 1965 में सेवानिवृत्त हो गए थे। वह थर्ड कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत थे। अपने पीछे वह बेटे, नाती-पोते, परपोते तीन पीढ़ियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके पोते हिमालयन डेंटल सेंटर अल्मोड़ा के संचालक डॉ. संतोष बिष्ट ने बताया कि उनके दादा पान सिंह बिष्ट ने रविवार की शाम अंतिम सांस ली। सोमवार को बग्वालीपोखर के गार्गेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

संबंधित समाचार