नोएडा में लगी भीषण आग, गेस्ट हाउस समेत कई झोपड़ियां जद में - काबू पाने में जुटीं दमकल की 12 गाड़ियां  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सेक्टर 74 स्थित एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लग गई है। आग ने आसपास मौजूद कई झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में रखी निर्माण सामग्री में आग लग गई, जो हवा के चलते लगातार बढ़ती जा रही है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। साथ ही आसपास की झोपड़ियों में रहने वाले लोगो को भी बाहर निकाल दिया गया है। 

ये भी पढ़ें -नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे पूर्व DGP सुलखान सिंह, बांदा में बोले - सत्ता की हनक के आगे फीके पड़ जाते हैं सभी आंदोलन    

संबंधित समाचार