हल्द्वानी: यूपी और बिहार के 98 संदिग्ध बनभूलपुरा में चिह्नित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया और चालान भी किए। साथ ही बनभूलपुरा में रह रहे संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया।

एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कई थानों की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। पीएसी के साथ थाना पुलिस ने क्षेत्र में औचक सत्पापन अभियान चलाया। मलिक का बगीचा, सफदर का बगीचा, पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर व गांधीनगर में संदिग्ध व्यक्तियों तथा किरायेदारों का सत्यापन हुआ।

किरायेदारों के सत्यापन न कराने की दशा में मौके पर 5 भवन स्वामियों से 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लिया गया। इसके अतिरिक्त 26 भवन स्वामियों के 10-10 हजार रुपये के चालान समेत कुल 2.6 लाख रुपये के चालान किए गए। अभियान के दौरान 98 संदिग्ध व्यक्ति भी चिन्हित किए गए।

पुलिस के अनुसार ये संदिग्ध पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बहेड़ी, बेतिया, पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण के रहने वाले हैं। सभी को थाने लाकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही बिना सत्यापन के निवास कर रहे किराएदारों पर 16750 रुपये अर्थदंड लगाया गया। इधर सत्यापन के दौरान जब कई थानों की पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अभियान चलाया तो कई तरह की चर्चाएं रहीं।

संबंधित समाचार