हल्द्वानी: 27 नवंबर से बारिश होने के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान केद्र ने उत्तराखंड मे जल्द ही मौसम परिवर्तन होने की संभावना जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पहाड़ों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 नवंबर से पहाड़ों में बारिश होने के आसार जताए हैं। अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जिले में बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में इस दौरान बादल छाए रहेंगे। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इधर हल्द्वानी में दिन के समय चटख धूप खिली रही।

रात के समय तापमान में काफी गिरावट आ गई। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था तो वहीं रात को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊधमसिहं नगर में कुहासा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। 

संबंधित समाचार