कालिंदी महोत्सव: सवा लाख दीपों से जगमग हुआ मौजगिरि घाट, दीपदान में पहुंचे हजारों संत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगम नगरी प्रयागराज में हर वर्ष होने वाले कालिंदी महोत्सव का आयोजन इस बाद भी बड़े धूमधाम से कीडगंज क्षेत्र स्थित मौज गिरी घाट पर वैदिक मन्त्रों के साथ किया गया। कार्यक्रम में कोसों दूर से आये ग्रामीणों और सैकड़ों संतों ने पहुंचकर दीपदान का हिस्सा बने। 

कीडगंज क्षेत्र स्थित मौज गिरी घाट पर आयोजित कालिंदी महोत्सव में वैदिक मन्त्रों के साथ श्रद्धालुओं ने सवा लाख दीपों का दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने कालिंदी यानी यमुना नदी में दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान लाखों दीपों की रोशनी से यमुना घाट जगमग हो उठा।

cats

कहा जाता है कि दीपदान महायज्ञ में दीपदान करने से मां यमुना प्रसन्न होती है और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं, तथा भक्तों के जीवन से अंधेरा दूर होता है। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सचिव चैतन्य पुरी महराज ने बताया कि मौज गिरि घाट पर हर साल कार्तिक माह में यह भव्य दीपदान और प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाता है। यहां गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के सामने दीप जलाने से मनुष्य के जीवन से अंधकार दूर हो जाता है और उसके जीवन में प्रकाश के साथ हर मनोकामना पूर्ण होती है।

ये भी पढ़ें -Video - एडिशनल एसपी के बेटे की मौत के 24 घंटे बाद स्कूली ड्रेस में पहुंचे स्टंटबाज, गाड़ियां सीज

संबंधित समाचार