काशीपुर: अलग-अलग क्षेत्रों से दो युवतियां लापता, गुमशुदगी दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। अलग-अलग क्षेत्रों से बिना बताए घर से गई दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री 19 नवंबर 2023 को बिना बताए घर से कहीं चली गई।
जो अभी तक वापस घर नहीं लौटी। उधर, कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी भांजी 23 नवंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी ढूंढ खोज करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दो गुमशुदा युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
