Banda कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक फेलो अवार्ड से सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक फेलो अवार्ड से सम्मानित।

बांदा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक फेलो अवार्ड से सम्मानित। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक फेलो अवार्ड से सम्मानित।

बांदा, अमृत विचार। कृषि विश्वविद्यालय बांदा के अन्तर्गत मिलेट अनुसंधान केन्द्र गुरसराय मे सह प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ.एके त्रिपाठी को फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कृषि के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित सोसायटी इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रोनॉमी नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया है।

इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रोनॉमी नई दिल्ली द्वारा क्लाइमेट स्मार्ट एग्रोनॉमी फॉर रेसीलियेन्ट प्रोडक्शन सिस्टम एण्ड लाइवलीहुड विषय पर तीन दिवसीय 22वीं द्विवार्षिक राष्ट्रीय संगोष्ठी गोवा में आयोजित किया गया था। संगोष्ठी का उद्घाटन राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता सचिव डेयर एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ.हिमांशु पाठक ने की।

इस संगोष्ठी में ही बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सह प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ.एके त्रिपाठी को उनके शस्य विज्ञान विषय में योगदान व उपलब्धि के लिये फेलो अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.त्रिपाठी पिछले तकरीबन 6 वर्षों से कृषि विश्वविद्यालय में अपना योगदान दे रहे हैं। इसके पहले वे चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर मे कार्यरत थे।

इस संगोष्ठी मे देश-विदेश के 500 से अधिक वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। डॉ.त्रिपाठी इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रोनॉमी नई दिल्ली द्वारा फेलो अवार्ड प्राप्त करने वाले कृषि विश्वविद्यालय बांदा के प्रथम शिक्षक वैज्ञानिक हैं। डॉ.त्रिपाठी इसके पहले भी कई प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। डॉ.त्रिपाठी के इस सम्मान के लिये विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उन्हे बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित समाचार