पंतनगर: 1 अक्टूबर से होगा पुराने छात्रों का पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वर्ष 2020-21 का प्रथम सेमिस्टर 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस सत्र में विवि अध्ययनरत पुराने छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। ज्ञात हो कि कोविड-19 कोरोना संक्रमण के चलते इस बार विवि में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अपनायी जा रही है। इसका निर्णय …

पंतनगर, अमृत विचार। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वर्ष 2020-21 का प्रथम सेमिस्टर 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस सत्र में विवि अध्ययनरत पुराने छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। ज्ञात हो कि कोविड-19 कोरोना संक्रमण के चलते इस बार विवि में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अपनायी जा रही है। इसका निर्णय कुलसचिव की अध्यक्षता में आयोजित अधिष्ठाताओं की बैठक में लिया गया।

कुलसचिव डा. जे कुमार ने बताया कि 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ष 2020-21 के लिए पुराने छात्रों का पंजीकरण कराया जायेगा। जिसमें स्नातक स्तर के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ वर्ष वर्ष के, मास्टर्स, एमसीए, एमटेक व पीएचडी के पुराने छात्र अपनी फीस जमा करने के उपरान्त अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं के लिए विवि की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। साथ ही डा. कुमार ने बताया कि इस सेमिस्टर में छात्रों की फीस में कटौती का प्रस्ताव भी पारित किया गया। छात्रों की पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्व वर्षों की भांति ही की जायेगी। इसके लिए पंजीकरण नहीं कराने पर छात्र को पहले कालेज के अधिष्ठाता फिर कुलसचिव तथा अंत में कुलपति की अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। उसके बाद ही उसका पंजीकरण माना जायेगा।

3 अक्टूबर से सभी पंजीकरण छात्रों की ऑनलाइन कक्षायें शुरू हो जायेंगी। इसके अलावा कुलसचिव डा. कुमार ने बताया कि विवि की ऑनलाइन फाइनल परीक्षाओं में छात्रों ने शत-प्रतिशत भागीदारी दी। जिनका परीक्षाफल भी घोषित किया जा चुका है।

संबंधित समाचार