बाराबंकी में अज्ञात वाहन की टक्कर से गार्ड की मौत
रामनगर /बाराबंकी,अमृत विचार। बांदा-बहराइच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के ग्राम गोदौरा निवासी 33 वर्षीय रूपेश कुमार पुत्र कृष्ण नारायण बाराबंकी के मैरिज लॉन में गार्ड की ड्यूटी करने के बाद सोमवार की सुबह किसी वाहन से बांदा बहराइच हाईवे से घर वापस आ रहे थे।
रानी बाजार चौराहे के पास वाहन से उतरकर पैदल आते समय जब वह ग्राम दलसराय के निकट पहुंचे उसी समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे रूपेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी कर आधार कार्ड के जरिए पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय ने बताया परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी में पत्नी के सिर पर पति ने किये फावड़े से कई वार, अवैध संबंध को लेकर करता था शक
