Farrukhabad: हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर कातिलाना हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
फर्रुखाबाद में हिंदू महासभा के युवक प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर कातिला हमले का आरोपी गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद में हिंदू महासभा के युवक प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर कातिला हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को देर रात हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर धारादार हथियार से कातिलाना हमला कर घायल कर दिया गया। उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामले में एक नामजद सहित 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निहालचंद निवासी हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बताया कि बीती रात लगभग 10:30 बजे उनका पुत्र विमर्श मिश्रा को मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी युवक केशव कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप नें शराब के नशे में अपने 4-5 साथियों के साथ हमला कर दिया। सुरेश कश्यप नें अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी।
आरोपी केशव नें किसी धारधार हथियार से सिर पर कई बार किये जिससे विमर्श बुरी तरह घायल हो गया। उसे लेकर परिजन अस्पताल पंहुचे तो आरोपी केशव नें अपने 10-12 साथियों के साथ घर पर चढ़ाई कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मोहल्ले के नशरुद्दीन पुत्र सहजादे बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की।
पुलिस ने विमलेश मिश्रा की तहरीर पर आरोपी केशव कश्यप व उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी केशव कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। विमलेश का आरोप है कि हमलवार युवक रंगदारी की फिराक में भी हो सकता है। कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर में अराजकता कतई वर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कई बिन्दुओ पर विवेचना की जा रही है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपितों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। घटना किस वजह से हुई इसका भी पता लगाया जा रहा है।
न्यायालय ने 14 दिन के रिमांड पर भेजा जेल
हिन्दू महासभा के नेता के पुत्र पर कातिलाना हमला करने वाले केशव कश्यप को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 14 दिन के रिमांड पर जिला जेल भेज दिया है।
घटना के पीछे यह था मामला....
हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात उनकी पत्नी रश्मि मिश्रा, बेटी सुनिधि मिश्रा, भतीजा पुष्पित दीक्षित एक शादी समारोह में गए थे। वापस आते समय तिरुपति गेस्ट हाउस के पास बेटी व भतीजे पर डीजे बजा रहे अराजक तत्वों ने थूक दिया। बेटी को घर छोड़ने के बाद भतीजा पुष्पित युवकों का विरोध करने पहुंच गया।
बातचीत के बाद आरोपित युवक ने माफी मांग ली। उसी दौरान पीछे खड़े मोहल्ला बजरिया जाफर निवासी केशव शाक्य ने उनके पुत्र विमर्श मिश्रा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी पत्नी ने कई बार पुत्र को छोड़ने की गुहार लगाई। बचाने आए मोहल्ले के एक व्यक्ति को घायल कर दिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की इन अराजकतत्वों का गिरोह क्षेत्र में भय का माहौल बनाना चाहता है। उन्हें आशंका है की यह लोग रंगदारी वसूलने के लिए गुंडागर्दी कर रह है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: अचानक बदला मौसम… सर्द हवाएं चलने से बढ़ी ठंड, बूंदा-बांदी भी हुई
