Kanpur News: केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय की जातीय जनगणना की वकालत, PM Modi का लाइव उद्वोधन सुना

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय की जातीय जनगणना की वकालत।

कानपुर में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय की जातीय जनगणना वकालत की। प्रमिला सभागार में स्क्रीन में पीएम मोदी का लाइव उद्बोधन सुना।

कानपुर, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने देश में जातीय जनगणना की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इसको प्राथमिकता के आधार पर कैबिनेट से पास किया जाना चाहिये। सरकार को भी विचार करना चाहिये। महेंद्रनाथ पांडेय गुरुवार को विकसित भारत सशक्त भारत यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने शहर आए थे। मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअली उद्वोधन भी सुना। 

कानपुर में प्रमिला सभागार मे बड़ी स्क्रीन लगाकर हुए प्रसारण में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह, दिनेश कुशवाहा समेत सैकड़ों लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता रहे।

महेन्द्रनाथ पांडेय ने लाभार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की देश की सभी नारी शक्ति, गरीबों, युवाओं को एक साथ जोड़ कर देश के पीएम ने ने इस यात्रा को एक जन अभियान बना दिया है। यह प्रयास देश को 5 ट्रिलियन डालर की एकोनॉमी बनाने की ओर अग्रसर कर रहा है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इस कड़ी में 37 हजार लोगों को अलग-अलग जगह प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

जिसमें मुझे शहर के एचबीटीयू में रहना है। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों को विकसित भारत के लिए संकल्प भी कराया। कार्यक्रम मे अनूप अवस्थी, विनय पटेल, कपिल गुप्ता, अभिनव दीक्षित, अनिल दीक्षित, अंकित बाजपेई, श्रीकृष्ण दीक्षित, क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम के सदस्य विकास दुबे संदीप ठाकुर सहित सभी पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर राज्य में जीतेंगे चुनाव

महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा सभी राज्यों में चुनाव जीतने जा रही है। वहीं, यूपी की सभी लोकसभा सीटें हमलोग जीतेंगे। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ जनता को सरकार मुफ्त राशन इस लिए नहीं दे रही कि यह चुनावी मुद्दा बने, बल्कि पीएम का मानना है कि गरीब जनता को अनाज खरीदने में पैसा न खर्च करना पड़े। जो पैसा उनके पास बचे उसे वह अपने जनधन खाते में डालें।

यह है अभियान का उद्देश्य

इस अभियान के जरिए केंद्र सरकार का प्रयास अपनी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। ताकि स्वच्छता, सुविधा, वित्तीय सेवा, बिजली कनेक्शन, आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाएं मिल सकें। इसके साथ ही खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और क्वालिटी एजूकेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सुविधाएं विकसित करना है।

ये भी पढ़ें- Share Market News: कानपुर के निवेशकों ने इस माह 15,885 करोड़ कमाए… पिछले माह लगा था इतने करोड़ का झटका

संबंधित समाचार