रुद्रपुर: पंतनगर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए लगायी जाए एक प्लाटून पीएसी: डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने पंतनगर एयरपोर्ट की एरोड्रम एवं एयरफील्ड एनवायरमेंटल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने आयोजित हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के आसपास झाड़ियों की सफाई करने के साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को एयरपोर्ट की सुरक्षा को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी लगाने के निर्देश दिये।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा के दृष्टिगत बड़े पेड़ों की कटाई-छंटाई, झाड़ियों की सफाई होना जरूरी है। ताकि हिंसक जंगली जानवरों का खतरा न हो। जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को टीम लगाकर पेड़ों की कटाई-छंटाई करने और जंगली जानवरों को पिंजरा लगाकर पकड़कर अन्यत्र जंगलों में छोड़ने के निर्देश दिये। ताकि एयरपोर्ट के आसपास किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

उन्होंने एयरपोर्ट में जल भराव की निकासी के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट को दिये। साथ ही कहा कि एयरपोर्ट के आसपास की कालोनियों में अनाधिकृत मांस की दुकाने खोली गयी हैं जिनके द्वारा अनावश्यक मांस के टुकड़े इधर-उधर फेंके जाते हैं जिससे चील, कौए मंडराते रहते हैं और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

जिलाधिकारी ने पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एयरपोर्ट के आसपास की कालोनियों में निरंतर चैकिंग अभियान चलाकर मांस की दुकानों को हटाएं। इस अवसर पर पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह, सहायक प्रबंधक संचार पंतनगर एयरपोर्ट एसएस प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार