बाजपुर: किसान प्रतिज्ञा दोहराकर की नारेबाजी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से तहसील परिसर में भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन जारी है। अब किसान, मजदूर व व्यापारी आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं।

आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर सत्याग्रह स्थल पर किसान प्रतिज्ञा को दोराहा। इस दौरान जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी भी की गई। शुक्रवार को आंदोलन स्थल तहसील परिसर में हुई बैठक में आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई गई।

तय किया गया कि शनिवार को दोपहर बाद दो बजे से आंदोलनकारी किसान, मजदूर व व्यापारी बाजार में दुकान-दुकान दस्तक देंगे और तीन दिसंबर को प्रस्तावित बाजपुर बंद में दुकानदारों से सहयोग देने का आग्रह किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि तीन दिसंबर दिन रविवार की सुबह से लेकर सायं तक बाजार को पूर्ण रूप से बंद करवाया जाएगा और भगत सिंह चौक पर दरी बिछाकर धरना-प्रदर्शन कर गहरी नींद में सोई सरकार को जगाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीस गांव की भूमि पर छीने गए मालिकाना हक पाने के लिए पिछले चार माह से शांति पूर्वक आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन ने अब तक केवल झूठे आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं दिया।

आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन को समस्या समाधान करने के लिए भरपूर समय दिया जा चुका है, अब हम अपने हक लेने के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई उड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, सत्याग्रह के अगुवा रजनीत सिंह सोनू, वरिष्ठ व्यापारी नेता निरंजन दास गोयल, अशोक गोयल, श्यामलाल गोयल, दलजीत सिंह रंधावा, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विक्की रंधावा, सतनाम सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह, इंदरप्रीत सिंह बरार, रंजीत सिंह शाकर, बिजेंद्र डोगरा, राजेंद्र सिंह गिल, अमरनाथ शर्मा, राजकिशोर सिंह, जसमीत सिंह भुल्लर, सन्नी खैरा, गुरविंदर सिंह आदि किसान, मजदूर व व्यापारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार