काशीपुर: नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में घटा गन्ने का क्षेत्रफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। हरिद्वार जिले ने 9.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर प्रदेश में गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ा दिया है। इस बार ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, देहरादून में गन्ने का क्षेत्रफल कम हुआ है। इकबालपुर जोन में सबसे अधिक 14865.929 हेक्टेयर में गन्ने की खेती हुई है।

प्रदेश में बाजपुर, नादेही, सितारगंज, किच्छा, डोईवाला, लिब्बाहेडी, इकबालपुर, लक्सर आठ चीनी मिलें संचालित हैं।  ऊधमसिंह नगर में जहां वर्ष 2022-23 में गन्ने का क्षेत्रफल 24611.485 हेक्टेयर था वहीं वर्ष 2023-24 में हुए सर्वे में  22651 हेक्टेयर रह गया तो पिछले साल की तुलना में 7.96 प्रतिशत कम है।

वहीं नैनीताल जिले में पिछले साल गन्ना क्षेत्रफल 2102.922 हेक्टेयर से घटकर 32.18 प्रतिशत कम 1425.995 हेक्टेयर रह गया। जबकि देहरादून में भी गन्ने का क्षेत्रफल 4422.759.759 से घटकर 14.41 प्रतिशत कम 3785.328 हेक्टेयर रह गया। जबकि हरिद्वार में गन्ना क्षेत्रफल में 9.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हरिद्वार में जहां बीते वर्ष गन्ने का क्षेत्रफल 60575.642 हेक्टेयर से बढ़कर 66225 हेक्टेयर हो गया है। इससे प्रदेश में इस बार गन्ने के क्षेत्रफल में 2.58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राज्य में जोन वार गन्ना क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)

नादेही  4490.843 ,   काशीपुर  2457.341,  बाजपुर   3083.018,  गदरपुर 820.249,  किच्छा 6871.874, सितारगंज  6354.265,  इकबालपुर 14865.929, लक्सर 33114.355

संबंधित समाचार