17th Ayodhya Film Festival का आज हुआ आगाज, ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता बोले- तेजी से फिल्म निर्माण केंद्र के रूप में उभर रही अयोध्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। दो दिवसीय 17 वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत शनिवार को दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। समारोह में देश-विदेश से पहुंची फिल्मी हस्तियों ने अयोध्या को सिनेमा की दुनिया का उभरता हुआ केंद्र बताया। उसरू स्थित गुरुनानक स्कूल के सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता चार्ल्स थॉमसन ने फिल्म निर्माण के लिहाज से काशी के बाद अयोध्या को तेजी से उभरता हुआ हब बताया।

ईरानी फिल्म अभिनेत्री सना नोरुजबीगी ने भारत और ईरान के बीच फिल्म संबंधों के साथ सांस्कृतिक संवाद को जारी रखने की पहल की। डेविड ब्राउन ने युवाओं को सिनेमा से जुड़ने और लाभ के मंत्र दिए।  समारोह को अभिनेता लवलेश तनेजा, श्री विश्वनाथ फिल्म्स के संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ वर्मा, 1857 के महानायक रज्जब अली के वंशज जावेद नियाज अहमद ने भी सम्बोधित किया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त किरण बाला चौधरी व संचालन शोभा अक्षर ने किया। 

इस अवसर पर धर्मेंद्र वर्मा, अमनदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, अमित सिंह, जनार्दन पांडेय, काजल राय, सौरभ पांडेय, आदिल खान आदि मौजूद रहे। आयोजक डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि रविवार को भी सुबह दस बजे से फिल्मों का प्रदर्शन जारी रहेगा। देर शाम 17वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का समापन होगा। 

इन फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग : शनिवार को सत्यशोधक, आई एम द वर्ल्ड, बिसाऊ की मूक रामलीला, टेका एंड टूटी, द वे बैक होम, थैंक्स मॉम, लक्षित, साइलेंट टाइज, द मैजिक प्लेट, बाघ, इयाल, आंगन, कटाई, गुडबाय फॉरएवर, ब्लू गोल्ड, यस सर, नवरस आदि फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ग्रामीण की शिकायत न सुनना लेखपाल को पड़ा भारी, जिलाधिकारी ने किया निलंबित

संबंधित समाचार