बागेश्वर: हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। 

सरस्वती देवी के नेतृत्व में बिलोना के लोग शनिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे, जहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में पीड़िता ने कहा कि दो महीने पहले उसकी बेटी प्रियंका को उसके मंगेतर हिमांशु पुत्र मदन राम व उसके परिजनों ने आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने हिमांशु के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जांच के नाम पर उन्हें टहलाया जा रहा है। उन्होंने गिरफ्तारी की मांग को लेकर 14 तथा 30 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पूरन, पार्वती देवी, हेमा देवी, देवकी देवी, रेखा देवी, विनीता देवी, पुष्पा देवी, तारा देवी आदि मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार