तेलंगाना में दो अधिकारियों के साथ उड़ान भर रहा ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। तेलंगाना के मेडक जिले में भारतीय वायु सेना का एक प्रशिक्षु विमान सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो अधिकारी सवार थे।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के तूपरन मंडल में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के वक्त विमान में एक प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट मौजूद था। उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान ने हैदराबाद के समीप दुंडिगल में एयर फोर्स एकेडमी (एएफए) से उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि एएफए प्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें- संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 12 बजे तक सदन स्थगित

संबंधित समाचार