Anupam Dubey: इंस्पेक्टर को पिता की मौत का जिम्मेदार मानता था अनुपम… मीडिया से बोला- भगवान पर पूरा भरोसा, हाईकोर्ट जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अनुपम दुबे अपने पिता की मौत का जिम्मेदार इंस्पेक्टर को मानता था।

फर्रुखाबाद के बसपा नेता अनुपम दुबे को कानपुर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके बाद मीडिया के सामने बोला की भगवान पर पूरा भरोसा है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। इंस्पेक्टर रामनिवास यादव के गुरसहायगंज थाना प्रभारी रहने के दौरान एक दिन अनुपम दुबे अपने पिता महेश दुबे के साथ जीप से कानपुर जा रहा था। समधन कस्बा के पास उसकी जीप से एक बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अनुपम व महेश दुबे पर हमला बोल दिया था। महेश आक्रोशित भीड़ से बचने के लिए एक घर में छिप गए।

बताया जाता है कि इस दौरान रामनिवास के आश्वासन के महेश घर से बाहर निकले थे, जिसके बाद भीड़ ने बेकाबू होकर महेश को मौत के घाट उतार दिया था। हमले में अनुपम दुबे भी घायल हो गया था। जिसके बाद से अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास यादव, तत्कालीन समधन चेयरमैन शीबू व कांस्टेबल हारून को पिता की मौत का कुसूरवार मानता था। 

28 मुकदमे हत्या के, रसूख के दम पर दबी रही फाइल

अनुपम दुबे पर कुल 63 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें से 28 हत्या के हैं। उसका रसूख इतना था कि उसके खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं होता था। रसूख के कारण ही उसकी फाइल लोअर कोर्ट में दबी रही। वर्ष 2021 में फाइल सेशन कोर्ट को सौंपी गई, जिसके बाद मामले ने रफ्तार पकड़ी।  

भगवान पर पूरा भरोसा, हाईकोर्ट जाएंगे

सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने अनुपम दुबे को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए अनुपम दुबे ने कहा कि न्यायालय के आदेश का सम्मान है, रास्ते अभी भी खुले हुए हैं। फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में गुहार लगाई जाएगी, भगवान पर पूरा भरोसा है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Anupam Dubey: अनुपम दुबे की कुर्क की जा चुकी 112 करोड़ की संपत्ति… माफिया आगरा जेल में है बंद

संबंधित समाचार