UP के Hamirpur में टीचर ने छात्र के कटवा दिए सिर के बाल, माँ ने स्कूल में जमकर किया हंगामा, घटना का Video वायरल
हमीरपुर में टीचर ने मासूम छात्र के कटवा दिए सिर के बाल।
हमीरपुर में टीचर ने मासूम छात्र के सिर के बाल कटवा दिए। मां ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा।
हमीरपुर, अमृत विचार। भरुआ सुमेरपुर में भीमराव अम्बेडकर विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा एक छात्र के बाल जबरन कटवा देने से नाराज छात्र की मां ने कालेज में जाकर जमकर हंगामा काटा। इसके साथ ही और प्रबंधक सहित शिक्षकों को खरी खोटी सुनाई। मामले का वीडियो वायरल होते ही कस्बे में चर्चा का विषय बन गया।
कृष्णा पुत्र ओम प्रकाश कस्बा सुमेरपुर का निवासी है और स्टेशन रोड में संचालित विद्यालय की कक्षा 8 का छात्र है। किसी शिक्षक द्वारा दो दिन पहले छात्र को जबरन नाई की दूकान में किसी के साथ भेजकर जबरन सिर के आधे से अधिक बाल कटवा दिए और उसे घर भेज दिया। यह देखकर छात्र की मां का पारा सातवें आसमान में चढ़ गया और वह छात्र को ले जाकर विद्यालय के गेट पर बैठकर हंगामा करने लगी।
शिक्षकों ने समझाया बुझाया मगर उसने एक भी नही सुनी। वीडियो में छात्र की मां यह कह रही है कि यदि बाल बड़े थे तो अभिभावक को जानकारी क्यों नहीं दी गई। यदि बाल कटवाए थे ऐसे बाल क्यों कटवा दिए गए। महिला का कहना था उसके पुत्र ने हांथ पैर जोड़ते हुए अगले दिन बाल कटाने को कहा था लेकिन उसकी एक नही सुनी गई बाल कटाकर उसका मनोबल तोड़ा गया है।
उसे 15 दिन स्कूल न भेजने की बात कहीं गई है, क्योंकि उसकी तीन महीने की फीस जमा नही हैं। महिला का कहना है कि उसके बच्चे का भविष्य खराब किया जा रहा है। महिला के सामने कोई जवाब नहीं दे पा रहा था।, कालेज के प्रबंधक ने महिला से क्षमा मांगने पर मामला शांत हो सका।
