झांसी: भाजपाइयों ने कांग्रेस के सांसद धीरज साहू का फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। यूपी के झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज झारखंड से कांग्रेस के सांसद धीरज साहू का पुतला फूंका और ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की मांग की। भाजपा नेता और शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी के नेतृत्व में आज भाइपाई बड़ी संख्या महानगर के इलाइट चौराहे पर एकत्र हुए और कांग्रेसी सांसद का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी।

शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के घर भ्रष्टाचार का इतना पैसा मिला है कि उसे देख पूरा देश चकाचौंध रह गया है। जो लोग ईमानदारी की बातें करते हैं, प्यार की दुकान खोलने की बातें करते हैं, उनके घरों में इतनी बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार को पैसा मिला रहा है, इससे पूरे देश में शोभ व्याप्त है। इनका विरोध होना चाहिए।

ऐसे लोग जिन्होंने गरीब की गाढ़ी कमाई को अपनी तिजारियों में बंद करके रखा है, उसका विरोध करने के लिए आज भाजपा आगे आयी है। आज हम सभी लोग ऐसे भ्रष्टाचारियों का विरोध कर रहे हैं और केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि जिन्होंने इतना पैसा तिजोरियों में बंद करके विकास को रोकने का काम किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, भ्रष्टाचार का मामला चलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा सवाल उठता है कि जब एक व्यक्ति के पास इतना पैसा निकल सकता है तो फिर इस पार्टी से जुड़े दूसरे सफेदपोशों के पास कितना पैसा होगा। पैसे के इस अकूत भंडार को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने जनता की गाढ़ी कमाई को इस तरह से तिजोरियों में बंद करके रख दिया। यह सोचना भी कठिन है कि इस पैसे से न जाने कितने गरीब, बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों, देश और विकास को कितनी ऊंचाई मिल सकती थी जिसे कांग्रेस के एक सांसद ने तिजोरी में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल, स्मृति ईरानी ने Congress पर साधा निशाना

संबंधित समाचार