हल्द्वानी: युवक को चाकू मारा, दरोगा ने मददगार को फटकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मार कर लहूलुहान कर दिया। नशे में धुत घायल को विहिप नेता कोतवाली लेकर पहुंचा तो एक महिला दरोगा ने उसे फटकार लगा दी। काफी बहस हुई, जिसके बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया।

 विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे के मुताबिक वह अपने एक दोस्त के साथ रोडवेज स्टेशन के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक को सड़क किनारे लहूलुहान पड़े देखा। वह मदद को नीचे उतरे, लेकिन नशे में होने की वजह से घायल अपना नाम, पता नहीं बता सका।

जिसके बाद विपिन पांडे उसे लेकर कोतवाली पहुंच गए। इसी बीच एक महिला दरोगा वहां पहुंच गई। घायल महिला दरोगा को भी अपना नाम नहीं बता सका। जिसके बाद महिला दरोगा ने मददगारों को ही फटकार लगा दी। कोतवाली में दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। बहस के बाद दोनों नेता चले गए, लेकिन विपिन ने दरोगा के व्यवहार पर नाराजगी जताई। युवक के सीने व हाथ पर कट के निशान हैं और माना जा रहा है कि चाकू या कैंची से उस पर हमला किया गया। नशा उतरने के बाद युवक ने अपना नाम हीरानगर निवासी मुकेश चद्र आर्या बताया। 

संबंधित समाचार