अल्मोड़ा: डाक सेवक संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। कमलेश चंद्र कमेटी की सकारात्मक सिफारिशों को लागू करने और अपनी अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जीडीएस और पीजेसीए के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डाक सेवक मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डाक सेवकों ने कहा है केि जब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। 

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार से डाक सेवकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। डाक सेवकों ने मांग की है कि डाक सेवकों का कार्य समय चार पांच घंटे से बढ़ाकर करीब आठ घंटे किया जाए। इसके बलावा कमलेश चंद्र की सिफारिशों के अनुसार सामूहिक बीमा कवरेज की राशि पांच लाख रुपये किए जाने, सवैतनिक अवकाश को 180 दिनों के नकदीकरण में बढ़ाए जाने, डाक सेवकों और उनके परिजनों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराए जाने, एसडीबीएस योजना में डाक सेवकों को तीन से दस प्रतिशत किए जाने, सभी प्रोत्साहन योजनाओं, प्रणालियों को समाप्त करने और जीबीएस द्वारा किए गए सभी कार्यों संबंधित जैसे आईपीपीबी, पीएलवाई, बचत योजनाओं और एमजीएनआरईजीएस को उनके कार्य भार मूल्यांकन में शामिल करने, शाखा डाक घरों में डिवाइस के बजाय लैपटॉप, प्रिंटर, ब्रॉडबैंड नेटवर्क आदि की व्यवस्था की जानी चाहिए। डाक सेवकों ने कहा है कि जब तक उनकी सभी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

संबंधित समाचार