अल्मोड़ा: नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को मुरादाबाद में एक युवक के कब्जे से सकुशल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां लड़की 17 साल की है, वहीं आरोपी की उम्र भी महज 19 साल है।
बीते नौ दिसंबर को अल्मोड़ा निवासी एक महिला द्वारा अपनी 17 वर्षीय भतीजी की गुमशुदगी के संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी गयी थी । जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को गुमशुदा बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
सीओ अल्मोड़ा ऑपेरशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी से सूचना संकलन कर नाबालिग बालिका को बीते दिवस दिवस प्रभात मार्केट इलाका निकट सेवन मिनि स्टोर के पास, थाना कटघर, जिला मुरादाबाद, यूपी से अभियुक्त आकाश कुमार के कब्जे से बरामद किया।
जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत एफआईआर में पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार(19) पुत्र स्व. आनंद कुमार मूल रूप से डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नवीन सिंह, आरक्षी हिमांशु तथा महिला आरक्षी पल्लवी चौधरी शामिल रहे।
