जसपुर: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने वांछित अभियुक्त 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ़्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर व प्रभारी निरीक्षक जसपुर के निर्देशन में जसपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रवि पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम राजपुर, जसपुर को महुआडाबरा रोड से एक सफ़ेद 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को भी रवि अपने घर के सामने कच्ची शराब बेच रहा था । पुलिस के जाने पर वह शराब छोड़कर मौके से फ़रार हो गया था।
उक्त स्थान से 33 पाउच कच्ची शराब बरामद कर थाना जसपुर में फ़रार अभियुक्त रवि के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिस में वह वांछित चल रहा था । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक जावेद मलिक , कांस्टेबल पीयूष भट्ट , कांस्टेबल महिपाल सिंह शामिल रहे ।
