सीतापुर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामिया अपराधी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेकिंग के दौरान पुलिस पर बदमाशों ने की फायर,जवाबी कार्रवाई में लगी पैरों में गोली

सीतापुर,अमृत विचार। लहरपुर कोतवाली इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ कर दौरान दो इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनो घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बदमाशो के कब्जे से एक बगैर नंबर प्लेट बाइक,1 अवैध असलहा मय कारतूस, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 
     
जानकारी के अनुसार,क्षेत्र में लहरपुर क्षेत्र में हुई चोरी और नकबजनी की घटना में वांछित चल रहे अपराधियो की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी चक्रेश मिश्रा ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के भदफ़र रोड पर शारदा नहर पुल के पास क्राइम ब्रांच और लहरपुर टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सामने से आ रहे बगैर नंबर प्लेट बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस से घिरता देखकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में  बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। 

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान हारून पुत्र बसीर निवासी जालिमपुर थाना सकरन सहित मो. जलील पुत्र शरीफ निवासी ग्राम गोरखपुर थाना रेउसा के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि इन अभियुक्तो पर दो दर्जन से अधिक लूट,चोरी,नकबजनी और अवैध शस्त्र सहित हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के बाद कागजी कार्रवाई के बाद दोनो को जेल भेजने की कार्यवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -काशी को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे PM मोदी, कल पहुंचेंगे वाराणसी

संबंधित समाचार