नैनीताल: रानीखेत और लोहाघाट में बनेंगे नये गैस गोदाम
नैनीताल, अमृत विचार। रसोई गैस के लिए कुमाऊं में लगातार मांग बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 6 लाख 25 हजार लोगों को गैस कनेक्शन दिये जा चुके हैं। इसी क्रम में इंडेन गैस वितरण करने वाले कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा कुमाऊं के रानीखेत व लोहाघाट में नये गैस गोदाम नये गैस गोदामों का निर्माण किया जा रहा है।
निगम के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंडल भर में वर्तमान में 49 गोदाम कार्यरत हैं। इन गोदामों से 49 केन्द्र गैस वितरण का कार्य कर रही है। 340 ग्रामीण विस्तार बिन्दुओं पर गैस वितरित की जा रही है। कुमाऊं में दो नये गोदामों की स्थापना की जा रही है। इन गोदामों से छूट गए स्थानों में गैस वितरण किया जायेगा।
जिन छूटे हुए गांवों से गैस वितरण की डिमांड आ रही है, वहां तुरन्त गैस वितरण की व्यवस्था की जा रही है। उज्जवला योजना के तहत भी गैस वितरण का कार्य जारी है। इस योजना के तहत इस वर्ष 4289 आवेदन मिले थे। अब तक 3531 पात्र लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कुमाऊं के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित गैस वितरण के लिए गैस वितरण एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा हाल ही में 13 नये गैस गोदामों का निर्माण कर गैस वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इनमें पिथौरागढ़ के थल, झूलाघाट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, अल्मोड़ा के ताकुला, जैती, स्याल्दे व चौखुटिया के अलावा बेतालघाट, पीरूमदारा, भीमताल, नानकमत्ता, चोरगलिया, गंगोलीहाट व चौखुटिया हैं।
कुमाऊं में कुल 49 गैस गोदाम हो गये हैं। वर्तमान में कुल 317 ग्रामीण विस्तार बिन्दुओं पर वितरण किया जा रहा है। इससे छूटे हुए गांवों को भी गैस उपलब्ध हो सकेगी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के गैस प्रबंधक हेमंत आर्य ने बताया कि मंडल भर में वर्तमान में 49 गोदाम कार्यरत है।
इन गोदामों से 49 केन्द्र गैस वितरण का कार्य कर रही है। इन गोदामों व विस्तार बिन्दुओं से सवा छह लाख उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा रही है। 340 ग्रामीण विस्तार बिन्दुओं पर गैस वितरित की जा रही है। उज्जवला योजना के तहत भी गैस वितरण का कार्य जारी है। इस वर्ष अब तक 3531 पात्र लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
