बाजपुर: यूपी से आकर अवैध खनन कर रहे लोगों पर हो कार्रवाई
बाजपुर, अमृत विचार। सुल्तानपुर पट्टी के ट्रांसपोर्टरों ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में आकर अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ट्रांसपोर्ट हों ने कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बता दें कि बाजपुर तहसील में ट्रांसपोर्टर मोहम्मद साजिद के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टर एकत्र हुए जहां ट्रांसपोर्टरों ने तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में आकर कोसी नदी में अवैध खनन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मोहम्मद साजिद ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आने वाले खनन कारोबारी बिना रॉयल्टी के दिन रात अवैध खनन कर रहे हैं। इतना ही नहीं उक्त लोगों के पास मौजूद वहां के ईरवन्ना भी पोर्टल पर भी रजिस्टर्ड हीं हैं। जिससे बड़े पैमाने पर राजस्व की हानि हो रही है और अन्य ट्रांसपोर्टरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही प्रशासन ने उक्त लोगों पर कार्यवाही नहीं की तो वह तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने बताया कि कुछ ट्रांसपोर्टरों ने ज्ञापन दिया है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर ट्रांसपोर्टर मोहम्मद साजिद, दीपक, जुनैद, आदिल, फिराेज, नईम, शाकिब, सलीम आदि मौजूद थे।
