2047 तक एक बार फिर से अपने प्राचीन गौरव व वैभव को प्राप्त करेगा भारत :ए के शर्मा

Amrit Vichar Network
Published By Mangal Singh
On

लखनऊ अमृत विचार। भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ में वर्ष 2047 तक एक बार फिर से अपने प्राचीन गौरव व वैभव को प्राप्त करेगा। फिर से साधन संपन्न होकर संपूर्ण विश्व को राह दिखाएगा। भारत के विकास की परिकल्पना को ही साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की, जो कि भारत के विकास की मोदी की गारंटी है। उक्त बात रविवार को नगर विकास ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा कृष्णानगर में भारत विकास परिषद के प्रांतीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुई कही । उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद के नाम में भी भारत का विकास परिलक्षित होता है, इस संगठन का कार्य भी भारतीय संस्कृति व गौरव से लोगों को परिचित कराना,राष्ट्रवाद की भावना को जगाना, भारत के नागरिकों का राष्ट्रीयकरण करना है। राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में इसके 7284 पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत भारत के विकास की मोदी की गारंटी
उन्होंने आगे कहा कि भारत के प्राचीन गौरव व वैभव के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि " गायंती देवा: किल गीतकानी, धन्यास्तु ते भारतभूमि भागे। स्वर्गापवर्गास्पदमार्गभूते,भवंति भूयः पुरुषा: सूरत्वात"। प्रधानमंत्री मोदी भारत को फिर से उसके पुराने वैभव की ओर ले जाना चाहते हैं।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपत खुर्दिया, प्रांतीय महासचिव देवेश शुक्ला, क्षेत्रीय महासचिव नवीन कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन, विकास त्रिवेदी, वी एन सिंह, पवन अग्रवाल, मंजू सिंह, कंचन अग्रवाल, अमृत जैन, बृजमोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल समेत परिषद के 07 प्रांतों के पदाधिकारी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित थे।
 

संबंधित समाचार